28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन! अतिरिक्त वसूली के आरोप में मित्तल कैंसर अस्पताल 3 महीने के लिए सस्पेंड

Ayushman Cashless Treatment: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज से ₹90 हजार की अतिरिक्त वसूली के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कांपा स्थित मित्तल कैंसर अस्पताल को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Mittal Cancer Hospital

मित्तल कैंसर अस्पताल सस्पेंड (photo source- Patrika)

Mittal Cancer Hospital: स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत योजना के तहत नामांकित मरीजों से अतिरिक्त नकद राशि वसूलने के मामले में कांपा (लोधीपारा) स्थित 'मित्तल कैंसर अस्पताल' पर कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अस्पताल को योजना से तीन महीने के लिए निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। इस अवधि में अस्पताल में योजना के तहत किसी भी नए मरीज का कैशलेस इलाज नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन को मरीज से वसूले गए 90 हजार रुपए लौटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Ayushman Bharat News: योजना के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मरीज अल्बर्ट एक्का के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मित्तल अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूले हैं। संयुक्त संचालक (जेडी) स्वास्थ्य की जांच में शिकायत सही पाई गई। अस्पताल ने परिजनों से दवाइयों के लिए 15226 रुपए और सर्जरी के नाम पर 90000 रुपए एक्स्ट्रा लिए थे। परिजनों के विरोध दर्ज कराने पर अस्पताल ने दवाइयों की रकम तो चेक के जरिए लौटा दी थी, लेकिन सर्जरी के पैसे यह कहकर नहीं लौटाए कि आयुष्मान का पैकेज कम है। अधिकारियों ने इसे योजना के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना।

Chhattisgarh Health News: नए मरीज भर्ती करने पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि निलंबन अवधि के दौरान यदि अस्पताल ने आयुष्मान योजना के तहत नया मरीज भर्ती किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में लगी योजना से संबंधित सभी प्रचार-प्रसार सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में भर्ती मरीजों को पूरा इलाज देकर ही डिस्चार्ज करने को कहा गया है।