27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Snakebite incident: जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, परिजनों में पसरा मातम

CG snakebite incident: बरसात की रात खाट पर सो रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और परिजनों में मातम पसरा है।
2 min read
Google source verification
Snakebite incident

खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा (Photo AI Image)

Snakebite death: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कामता में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। बरसात की रात घर में घुसे जहरीले सांप ने खाट पर सो रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची को डस लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बरसाती रात में घर में घुसा सांप

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। लगातार बारिश के बीच एक जहरीला सांप घर के भीतर घुस गया। उस समय 8 वर्षीय बच्ची अपने घर में खाट पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने देखा तो उसके शरीर पर सांप के काटने के निशान मिले। इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

परिजन बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम

मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों में भी डर का माहौल है।

बरसात में बरतें सावधानी

विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के मौसम में सांप अक्सर बिलों में पानी भरने के कारण घरों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर निकल आते हैं। ऐसे में लोगों को रात के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। घर के आसपास साफ-सफाई रखें, दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें तथा सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों से बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अपील की गई है।

दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन

मोबाइल गेम की लत ने शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पनगांव में एक 15 वर्षीय किशोर की जान ले ली। किशोर प्रकाश यादव ऑनलाइन गेम पबजी और फ्री फायर खेलने में इस कदर डूबा था कि उसे अपने आसपास की खतरनाक परिस्थितियों का भी अहसास नहीं रहा। जानकारी के अनुसार, गेम खेलते समय उसे दो बार सांप ने काटा, लेकिन वह मोबाइल से नहीं हट पाया। इस लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि खेलते-खेलते अचानक प्रमोद के मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग