
होटल-लॉज में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग (photo source- Patrika)
Chhattisgarh Police: पुलिस ने शहर में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। होटल-लॉज, धर्मशाला से लेकर जिले की सीमा तक पुलिस की अलग-अलग टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दूसरे राज्य से आकर (Raipur Hotel Check-in) होटल, लॉज और धर्मशाला में रहने वालों के दस्तावेजों की जांच, वाहनों की चेकिंग, नशा करके वाहन चलाने वालों आदि की जांच की गई।
रायपुर कमिश्नरी के तीनों जोन के अलावा रायपुर ग्रामीण पुलिस ने भी जिले के बार्डर में चेकिंग कार्रवाई की। देर रात वाहनों की जांच की गई। सेंट्रल जोन में डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर कोतवाली, गोलबाजार, गंज, मौदहापारा, सिविल लाइंस, देवेंद्र नगर एवं तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज, गेस्ट हाउस एवं अन्य स्थलों में विशेष जांच की गई। पुलिस टीम ने होटलों में ठहरने वालों के पहचान पत्र, होटल रजिस्टर, ऑनलाइन बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।
पुलिस ने होटल, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों को "समाधान" एप्लीकेशन की जानकारी दी की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाई जा सके। 9 होटल संचालकों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। इस दौरान 17 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। (Raipur Police Checking Drive) ग्रामीण इलाके के अभनपुर, नवा रायपुर, मंदिरहसौद आदि इलाकों में पुलिस ने अलग-अलग चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। खाासकर तीन सवारी, दूसरे जिलों के वाहन आदि की जांच की गई।
Updated on:
28 Jul 2026 08:28 am
Published on:
28 Jul 2026 08:28 am
