रायपुर

CG Online Scam: ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर शिक्षक से ऑनलाइन ठगी..

CG Online Scam: रायपुर में शेयर ट्रेडिंग वाले मोबाइल ऐप डाउनलोड करके कई लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। 8 लाख रुपए का लालच दिखा कर ठग किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 2:36 PM IST
cg cyber fraud

CG Online Scam: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेडिंग वाले मोबाइल ऐप डाउनलोड करके कई लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक अमिताभ त्रिपाठी संगीत शिक्षक हैं। उन्होंने कोटक सिक्युरिटी लिमिटेड के नाम से शेयर ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड किया। इसके जरिए 15 दिनों तक ऑनलाइन ट्रेडिंग टिप्स दी गई। इस दौरान उन्हें नारायण जिंदल ने एक लिंक भेजा। लिंक के जरिए वे एक वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गए। उसमें निवेश करने के लिए अलग-अलग एकाउंट नंबर दिए गए। पीड़ित निवेश के नाम पर उन एकाउंट में रकम जमा करने लगे।

CG Online Scam: 8 लाख रुपए का लालच दिखा कर किया ठग

अलग-अलग दिन उन्होंने कुल 5 लाख 60 हजार रुपए जमा किया। इसके बाद उनके खाते में 8 लाख रुपए दिखा रहे थे, लेकिन उसे निकालने के लिए और रकम जमा करने कहा जा रहा था। इससे पीड़ित को ऑनलाइन ठगी का शक हुआ, तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

फर्जी ट्रेडिंग ऐप, लोन ऐप, गेमिंग ऐप, डेटिंग ऐप आदि जैसे मोबाइल ऐप्स डाउनलोड करने वाले आसानी से ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। इसके लिए साइबर ठग इंटरनेट लिंक भेजते हैं। यह लिंक गूगल प्ले स्टोर का नहीं होता है, बल्कि उससे मिलते-जुलते नाम का होता है। इस कारण अधिकांश लोग गूगल प्लेस्टोर मानकर ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। फिर उसी ऐप के जरिए साइबर ठग मोबाइल का डेटा एक्सेस कर लेते हैं

Updated on:
6 Sep 2024, 2:36 PM IST
Published on: