रायपुर

CG Politics: भूपेश बघेल ने CM साय पर कसा तंज, कहा- एक साल में भाजपा सरकार की कोई उपलब्धि नहीं…

CG Politics: रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर साय सरकार पर निशाना साधा।

less than 1 minute read
Dec 13, 2024

CG Politics: छत्तीसगढ़ के रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर साय सरकार पर निशाना साधा। बघेल ने कहा, एक साल में सरकार की कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारी शुरू की हुई योजनाएं बंद कर दी। सरकार की गलत नीति के कारण सब्जियां महंगी हुई है। किसान परेशान हैं। धान नहीं बेच पा रहे हैं।

CG Politics: 1 साल कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई: भूपेश

छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। 1 साल कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है, आए दिन हत्या, लूट, डकैती, गैंगवॉर, गोलीबारी, चाकूबाजी, नशाखोरी अवैध कारोबार के खबरों की बाढ़ आ गई है।

कलेक्टर, एसपी कार्यालय तक जलाए जा रहे हैं। भयमुक्त वातावरण देने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। जनता का आक्रोश चरम पर है, भीड़ अधिकारियों को दौड़ने लगी। मोदी की गारंटी हुई फेल, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा था, उल्टे विद्या मितान, अतिथि शिक्षक, संविदा कर्मचारी नौकरी से निकाले जा रहे हैं।

Updated on:
13 Dec 2024 10:11 am
Published on:
13 Dec 2024 10:02 am
Also Read
View All
CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान,एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय

CG Tourism: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहाँ बनेगी यादगार शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

बड़ी नियुक्ति: छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG में ग्रुप कमांडर, गृह मंत्रालय ने तत्काल रिलीव करने भेजा पत्र

Road Accident: नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, परिजनों में पसरा मातम

अगली खबर