26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Weather Update: अगले 3 दिन फिर बरसेंगे बादल, रायपुर में 33°C पहुंचा पारा, IMD का ताजा अपडेट जारी

Weather Update Today: भारत मौसम विभाग (IMD) ने खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए ताजा मौसम अपडेट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
CG Weather Update

बारिश का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

Weather Update: राजधानी रायपुर में दो दिन से बारिश थमने पर दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। बारिश के सीजन में भी रायपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

48 घंटे में केवल बूंदबांदी हुई

रायपुर में पिछले 48 घंटे में केवल बूंदबांदी हुई है। यही कारण है कि तेज धूप के कारण पारा चढ़ गया है। रात का तापमान भी 25.2 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में लटोरी में 3, माकड़ी, बिहारपुर, धनोरा, कुसमी व पत्थलगांव में 2-2 सेमी पानी गिरा है। मैनपाट, लालबहादुर नगर, सीतापुर, पोड़ी उपरोड़ा में एक-एक सेमी बारिश हुई है। प्रदेश में सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि इसे सामान्य माना जाता है। मौसम विभाग 20 फीसदी तक कम बारिश को सामान्य मानता है।

Chhattisgarh Weather Update: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक बारिश का मुख्य असर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

क्यों सक्रिय है मानसून?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज और कोण्टई से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यह प्रणाली समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा 23 डिग्री उत्तर अक्षांश पर उत्तर छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए पूर्व-पश्चिम दिशा में एक विंड शियर जोन भी सक्रिय है, जो 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में लगातार नमी बनी हुई है, जिससे बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

एक नजर में मौसम अपडेट

  • अगले 5 दिन तक बदली और बारिश के आसार।
  • उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना।
  • दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा।
  • अगले 2 दिन तापमान स्थिर, इसके बाद 2 से 3°C तक बढ़ सकता है।
  • पेंड्रा रोड में अधिकतम 29°C और न्यूनतम 21°C तापमान दर्ज।