रायपुर

CG Rajya Sabha: राज्य सभा सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

CG Rajya Sabha Election: भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई। प्रमाण पत्र लेने के बाद दोनों सांसदों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी..

2 min read
Mar 09, 2026
राज्यसभा सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम ( Photo - Patrika )

CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं। प्रमाण पत्र प्राप्त करने दोनों नेत्री विधानसभा पहुंचीं, इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई। बता दें कि तेलंगाना के एक व्यक्ति ने नामांकन रद्द होने के बाद लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम की जीत तय हो गई थी। प्रमाण पत्र लेने के बाद दोनों सांसदों ने पार्टी नेतृत्व और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राज्य और जनता के हितों को राज्यसभा में मजबूती से उठाने का काम करेंगी।

ये भी पढ़ें

CG Rajya Sabha Eelection: बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम ने भरा पर्चा, 16 को वोटिंग

CG Rajya Sabha Election: सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति

भाजपा ने पिछड़ा वर्ग से आने वाली वर्मा को उम्मीदवार बनाकर ओबीसी वोट बैंक को साधने की कोशिश की है, जबकि कांग्रेस ने आदिवासी नेता नेताम को दोबारा मौका देकर अपने पारंपरिक आदिवासी आधार को मजबूत करने का संकेत दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, दोनों दलों का यह फैसला केवल एक सीट जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले चुनावों के लिए सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा आमजन की अपेक्षाओं को सशक्त रूप से रखने में लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, विधायक अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Updated on:
09 Mar 2026 07:35 pm
Published on:
09 Mar 2026 07:34 pm
Also Read
View All
Good News: विद्युत कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी, देखें

CG Assembly: धान का कटोरा बनाम अफीम का कटोरा… नेता प्रतिपक्ष ने लगाया प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप, विपक्षी विधायक स्वयंमेव निलंबित

Rajya Sabha Election 2026: बिहार के पर्यवेक्षक बने डिप्टी CM विजय शर्मा, हरियाणा-ओडिशा के लिए भी जिम्मेदारी तय, देखें सूची

CG News: सीएम से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को लेकर हुई चर्चा

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का खुलासा, रायपुर में 6 सटोरिए गिरफ्तार

अगली खबर