7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cycle ride: 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता

cycle ride: रेन्डोनियर की BRM 1000 साइकिल राइड में छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने 75 घंटे की समय सीमा में 1000 किमी की दूरी पूरी कर सफलता हासिल की।
2 min read
Google source verification
Raipur to Nagpur cycle ride

सांकेतिक तस्वीर (PhoTo Patrika)

Raipur to Nagpur cycle ride: लंबी दूरी की साइकिलिंग में छत्तीसगढ़ के राइडर्स ने एक बार फिर अपनी endurance और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया। रायपुर रेन्डोनियर की ओर से आयोजित BRM 1000 किमी राइड में प्रदेश के 8 राइडर्स ने निर्धारित समय सीमा के भीतर 1000 किलोमीटर की दूरी साइकिल से पूरी कर सफलता हासिल की। राइड पूरी करने के लिए प्रतिभागियों को 75 घंटे की समय सीमा दी गई थी। यह चुनौतीपूर्ण राइड 1 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे रायपुर के स्टार्ट पॉइंट बायसिकल हब से शुरू हुई। राइडर्स ने तय रूट पर लगातार साइकिल चलाते हुए निर्धारित दूरी पूरी की और वापसी के बाद रायपुर पहुंचे।

रायपुर से नागपुर होते हुए अमरावती तक का रूट

इस बार BRM 1000 किमी राइड का रूट भी काफी चुनौतीपूर्ण रखा गया था। रायपुर से रवाना होकर राइडर्स राजनांदगांव, देवरी बॉर्डर और भंडारा होते हुए नागपुर पहुंचे। इसके बाद रूट नागपुर से आगे अमरावती बाईपास की ओर बढ़ा। राइडर्स को अमरावती से करीब 45 किलोमीटर आगे मुर्सिदापुर तक जाना था। यहां से यू-टर्न लेकर प्रतिभागियों ने उसी रूट से वापसी की और निर्धारित दूरी पूरी की। इस दौरान लंबी दूरी, लगातार पैडलिंग और समय सीमा के बीच राइड पूरी करना प्रतिभागियों के लिए बड़ी चुनौती रही।

8 राइडर्स ने पूरी की 1000 किमी की दूरी

BRM 1000 में छत्तीसगढ़ से कुल 8 राइडर्स ने हिस्सा लिया। इनमें संजय मंगराज, सुरेश दुआ, समीर सिंह, डॉ. मनोज कुशवाह, इन्द्रसेन अग्रवाल, जगन मोहन, नागा राजू बन्नारावुरी और ईश्वरी प्रसाद साहू शामिल रहे। सभी राइडर्स ने तय रूट पर अपनी साइकिलिंग जारी रखते हुए 1000 किलोमीटर की दूरी पूरी की। 75 घंटे की निर्धारित समय सीमा के भीतर इस दूरी को पूरा करना राइडर्स के लिए शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता की भी परीक्षा रहा।

लंबी दूरी की साइकिलिंग को बढ़ावा देने की पहल

रायपुर रेन्डोनियर की ओर से आयोजित इस तरह की BRM राइड का उद्देश्य लंबी दूरी की साइकिलिंग को बढ़ावा देना और साइकिलिंग के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना है। ऐसी राइड में प्रतिभागियों को निर्धारित दूरी और समय सीमा के बीच अपने शरीर की क्षमता, गति और आराम के बीच संतुलन बनाकर चलना पड़ता है।

75 घंटे की चुनौती में 1000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा

इस राइड में सफलता हासिल करने वाले 8 राइडर्स ने छत्तीसगढ़ में बढ़ती रुचि को भी सामने रखा है। 1000 किलोमीटर की लंबी दूरी पूरी करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, खासकर तब जब इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करना हो। रायपुर से शुरू हुई इस राइड में प्रदेश के राइडर्स ने नागपुर और अमरावती तक का सफर तय कर वापसी की और 75 घंटे की चुनौती में 1000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर सफलता हासिल की।