VIP Road Rape Case: नाबालिग लड़की ने अपने परिवार को दुष्कर्म की घटना की आपबीती सुनाई। इस मामले में रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द ही पूरी कहानी का खुलासा करेंगे।
CG Rape Case: रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगकर जीवनयापन करती थी। इसी दौरान एक कार चालक ने उसे खाना खिलाने का झांसा देकर अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर वीआईपी रोड ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और बुधवार–गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, नाबालिग लड़की तेलीबांधा में सिग्नल पर ड्राइवरों से भीख मांगकर अपना गुज़ारा करती है। बुधवार रात 9:30 बजे दो नाबालिग और उनके दोस्त सिग्नल पर पैसे मांग रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) ने पीड़िता को खाना देने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया। फिर वह उसे VIP रोड ले गया और उसके साथ रेप किया। Rape by Driver जब नाबालिग काफी देर तक अपने परिवार के पास नहीं पहुंची, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
नाबालिग के परिवार से मिली जानकारी के बाद ACCU, तेलीबांधा थाने की एक टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में रात भर छापेमारी की। सुबह 4 बजे उसे पकड़ लिया। नाबालिग लड़की ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई। परिवार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसने रेप की बात कबूल कर ली। रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द ही पूरी कहानी का खुलासा करेंगे।
CG Rape Case: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किडनैपिंग और रेप समेत POCSO एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मेडिकल जांच और दूसरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सिविल लाइंस इलाके में 65 साल के एक आदमी ने 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया था। Rape by Driver 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द से रोते हुए ज़मीन पर पड़ी थी। जब उसकी मौसी उसे नहलाने ले गईं और पूछा कि दर्द क्यों हो रहा है, तो उसने घटना के बारे में बताया। फिर उसके घरवाले उसे पुलिस स्टेशन ले गए और शिकायत दर्ज कराई।