CG Rape Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी से शर्मसार करने देने वाली घटना निकलकर सामने आई है। बस ड्राइवर ने 50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नशीला पदार्थ मिलाकर पहले बुजुर्ग महिला को पिलाया। जिसके बाद महिला की इज्जत लूट ली।
CG Rape Case: यात्री बसों में महिलाएं-युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। राजधानी के नया बस स्टैँड में एक 50 वर्षीया महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकला। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीया महिला तीन दिन पहले बस स्टैंड में आई थी। वह पारिवारिक कारणों से कुछ परेशान थी। इस दौरान महेंद्रा ट्रेवल्स का बस ड्राइवर सोनी लाल झारिया से उनकी मुलाकात हुई। महिला को अकेली देखकर सोनीलाल ने उससे पूछताछ की। महिला ने अपनी परेशानी बताई। ड्राइवर ने उन्हें उनकी परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया।
आरोपी महिला को दो दिन तक बस स्टैंड में घुमाता रहा और उसे खाना भी खिलाया। इसके बाद शुक्रवार की रात करीब 9 बजे खाना खाने के दौरान उसे नशीली चीज पिला दिया। इसके बाद महिला को बस में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला नशे में थी। इस कारण उसका विरोध नहीं कर पाई। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। दुष्कर्म पीडि़ता किसी तरह पुलिस सहायता केंद्र पहुंची। इसके बाद टिकरापारा थाने में शिकायत की। पुलिस ने सोनीलाल के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बस स्टैंड में टिकरापारा थाने का पुलिस सहायता केंद्र भी है। यहां पुलिस वाले तैनात रहते हैं। इसके बाद भी बस स्टैंड में गुंडागर्दी और संदिग्ध गतिविधियां कम नहीं हुई है। रात में महिलाओं और युवतियों के लिए सुरक्षित नहीं है। नशेड़ी और आदतन बदमाश सक्रिय रहते हैं। महिला यात्रियों से बदसलूकी और फब्तियां कसते रहते हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी सोनी लाल झरिया मूलरूप से जबलपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वह बीते कुछ सालों से रायपुर में ही बस ड्राइवरी का काम करता था। उसे नशे की भी लत थी। हालांकि वारदात के दौरान आरोपी ने नशा किया था या नहीं, ये बात मेडिकल रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगी।
1. रक्षाबंधन के दिन आदिवासी महिला से गैंगरेप, पहले 10 से ज्यादा युवकों ने बनाया बंधक फिर…छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। इस वारदात में एक दर्जन से अधिक आरोपी शामिल है। बताया जा रहा है कि महिला को कई घंटों तक बंधक बनाया फिर…. यहां पढ़े पूरी खबर…