रायपुर

CG Vyapam: 29 सितंबर को होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित, व्यापमं ने अचानक लिया बड़ा फैसला, मची खलबली

CG Vyapam: 29 सितंबर को होने वाली मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है। किन कारणों से यह परीक्षा टाल दी गई अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है…

2 min read
Sep 26, 2024
प्रतिकात्मक फोटो पत्रिका

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल की ओर से 29 सितम्बर रविवार को आयोजित मत्स्य निरीक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट आया है। ( CG Vyapam Exam ) संचालनालय मछली पालन विभाग की ओर से यह भर्ती निकली है। परीक्षा की तारीख और प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अब परीक्षा स्थगित हो गया है।

CG Vyapam: मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 29 को थी आयोजित

CG Vyapam: व्यापमं की ओर से मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को किया गया था। लेकिन अब इस परीक्षा को अपरिहार्य कारणवंश स्थगित कर दिया गया है। हालांकि व्यापम ने यह स्पष्ट नहीं किया है 29 सितंबर को होने वाली प्रयोगशाला तकनीशियन परीक्षा तय समय में होगी या नहीं।

जारी हो गया था प्रवेश पत्र

CG Vyapam Exam: व्यापमं ने दोनों ही भर्ती परीक्षाओं के लिए बीते सोमवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए थे। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट में डाउनलोड अपलोड कर दिया था। वहीं इसकी सूचना अभ्यार्थियों को दे दी गई थी। जिसमें बताया था कि अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के लिए दोनों भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक संक्षिप्त यूआरएल भी भेजा गया था। अभ्यर्थी इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर प्रिंट आउट ले सकते हैं।

यह भी नियम बताए थे

अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य है, बिना पहचान पत्र के परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले अभ्यर्थी पहुंचे। प्रवेश पत्र में फोटो डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में दो रंगीन पासपोर्ट फोटो लेकर पहुंचे। अभ्यर्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

Published on:
26 Sept 2024 03:21 pm
Also Read
View All
Teejan Bai: पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली तीजन बाई की कहानी अब बड़े पर्दे पर, बहन का दर्द- परिवार में उनकी परंपरा आगे बढ़ाने वाला कोई नहीं

CG BJP Poster War: राज्यसभा चुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स तेज, फूलोदेवी को लेकर BJP का कांग्रेस पर हमला

CG Murder: होली के रंग में भंग, दो दिन में हुई 4 हत्याएं, कहीं रंग लगाने पर तो कहीं डांस को लेकर बलवा

बंदूक छोड़ शांति की राह, पुनर्वास केंद्र बीजापुर से नवा रायपुर पहुंचे पूर्व नक्सली, संग्रहालय का किया भ्रमण

UPSC Result 2025: रायपुर की वैभवी को देशभर में 35वीं रैंक, बचपन में ही उठ गया था मां का साया, बोलीं- पिता ने टूटने नहीं दिया हौसला

अगली खबर