इस परीक्षा में 3811 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा 8 केन्द्रों में होगी, जिसमें 2974 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पीजी कालेज की प्राचार्य एवं समन्वयक डॉ श्रीदेवी चौबे ने बताया कि प्रथम पॉली की परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में सुबह 9.30 बजे तथ द्वितीय पॉली की परीक्षा में दोपहर 1.30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, पेनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र की ओरिजनल कॉपी परीक्षा केन्द्र लाने के लिए कहा गया है। इसके बिना परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।