रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, जानें कौन सा जिला सबसे गर्म?

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। कई इलाकों में पारा सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 38°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।
less than 1 minute read
Mar 08, 2026
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी (photo source- Patrika)
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी (photo source- Patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के चलते लोगों ने अभी से घरों में एसी और कूलर चलाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

CG Weather Update: ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय

शनिवार को प्रदेश का मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में करीब 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक HP Chandra ने बताया कि उड़ीसा और उससे सटे क्षेत्रों के ऊपर लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

CG Weather Update: मौसम सूखा रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च को भी प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है। अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। राजधानी Raipur की बात करें तो रविवार सुबह हल्की धुंध देखी जा सकती है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Updated on:
08 Mar 2026 09:46 am
Published on:
08 Mar 2026 09:45 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप