रायपुर

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड के बीच बदली हवा की दिशा…

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2024, 3:35 PM IST
cg news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि हो रही है। बता दे कि बारिश बादल का दौर खत्म होते ही छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव आ गया है। वहीँ शनिवार की रात रायपुर में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, जिससे हल्की ठंड का अहसास होने लगा था।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मौसम में बदलाव आ रहा है। आने वाले पांच दिनों में रात के तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। फिलहाल, प्रदेश में हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिम होने के कारण ठंड का असर थोड़ा कम है।

CG Weather Update: प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क

CG Weather Update: सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। शहरी और बाहरी क्षेत्रों में ठंड का असर कम होता जा रहा है। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

वर्तमान में, दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव अधिक हो गया है, जबकि उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति में कमी आ गई है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के कई जिलों में बादल छा गए हैं, जिससे उमस भरी गर्मी का अनुभव बढ़ गया है।

Updated on:
4 Nov 2024, 3:35 PM IST
Published on: