रायपुर

CGMSC घोटाला… 6 आरोपियों के खिलाफ 18000 पन्नों का चार्जशीट पेश, 10 जून को होगी अगली सुनवाई

CGMSC Scam: रायपुर में CGMSC के अफसरों ने सिंडिकेट बनाकर 550 करोड़ रुपए का घोटाला किया। इसके एवज में 0.2 फीसदी से लेकर 0.5 फीसदी तक कमीशन लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2025, 7:47 AM IST
CGMSC घोटाला... 6 आरोपियों के खिलाफ 18000 पन्नों का चार्जशीट पेश, 10 जून को होगी अगली सुनवाई

CGMSC Scam: छत्तीसगढ़ के रायपुर में CGMSC के अफसरों ने सिंडिकेट बनाकर 550 करोड़ रुपए का घोटाला किया। अपने करीबी मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शंशाक चोपड़ा को मेडिकल उपकरण और रिजेंट की आपूर्ति करने निविदा शर्तो में हेराफेरी की गई है। इसके एवज में 0.2 फीसदी से लेकर 0.5 फीसदी तक कमीशन लिया।

CGMSC Scam: 550 करोड़ का घोटाला..

ईओडब्ल्यू ने जांच करने के बाद विशेष न्यायालय में शनिवार को 18000 पन्नों का चालान पेश किया। इसमें 25 पेज की समरी शामिल है। इसमें बताया गया है कि सीसीएमएससी के अधिकारियों ने मिलीभगत कर पूरा फर्जीवाड़ा किया। इस मामले में गिरफ्तार किए गए।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन के गिरफ्तार अधिकारीगण बसंत कुमार कौशिक, क्षिरोद्र रौतिया, डॉ. अनिल परसाई, कमलकांत पाटनवार एवं दीपक कुमार बंधे और मोक्षित मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक/पार्टनर शशांक चोपड़ा को जेल भेजा गया है। उनके ठिकानों में छापेमारी के दौरान बडी़ संख्या में लेनदेन के दस्तावेज, 9 मोबाइल, 2 पेन ड्राइव और निविदा से संबंधित फाइलों को जब्त किया गया है। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 10 जून को होगी।

Updated on:
27 Apr 2025, 7:47 AM IST
Published on: