रायपुर

होटल से भेजी जा रही थीं लड़कियों की तस्वीरें, रायपुर के होटल में देह व्यापार की आशंका, चैट वायरल होने के बाद मचा बवाल

Raipur Hotel Viral Chat: राजधानी रायपुर में एक होटल को लेकर गंभीर आरोप सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। होटल से जुड़े कुछ लोग ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी कर रहे थे।
3 min read
May 21, 2026
Prostitution Case
देह व्यापार का चौंकाने वाला खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)

Prostitution Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से 23 जनवरी 2026 से पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई थी। इस नई व्यवस्था से उम्मीद जताई जा रही थी कि राजधानी में अपराधों पर तेजी से अंकुश लगेगा और आम जनता को अधिक सुरक्षित माहौल मिलेगा। लेकिन इसके बावजूद राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार सामने आ रहे अवैध गतिविधियों के मामले अब पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे हैं।

देह व्यापार संचालित होने के आरोप से मचा हड़कंप

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में देह व्यापार से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हाल ही में कवर्धा जिले में गुमशुदा युवती की तलाश के दौरान पुलिस ने घोटिया बाईपास स्थित एक मकान में दबिश देकर संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियों और एक युवक को पकड़ा था। प्रारंभिक पूछताछ में देह व्यापार संचालित होने की आशंका सामने आने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। इसी बीच राजधानी रायपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

होटल में देह व्यापार संचालित होने के आरोप

राजधानी रायपुर में एक होटल को लेकर गंभीर आरोप सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक कमल विहार सेक्टर-7बी स्थित SKY होटल में कथित तौर पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय स्तर पर यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि होटल में देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

तस्वीरें भेजकर की जा रही थी कथित सौदेबाजी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि होटल से जुड़े कुछ लोग ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि होटल में संदिग्ध लोगों की आवाजाही लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में भी नाराजगी और चिंता का माहौल था। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इलाके में कई दिनों से गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं।

कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि इतने लंबे समय तक इस तरह की गतिविधियां संचालित होना प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है। हालांकि इन दावों की अब तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Chat Viral: व्हाट्सएप चैट वायरल

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर कुछ कथित चैट और तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल स्क्रीनशॉट्स में होटल से जुड़े नंबर से युवतियों की तस्वीरें भेजे जाने और कथित तौर पर रेट को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। चैट में ग्राहकों से समय, रेट और युवतियों को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल चैट और तस्वीरों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इनके सामने आने के बाद मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया है। पुलिस अब वायरल चैट और उससे जुड़े तथ्यों की भी जांच कर सकती है।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित होटल और आसपास की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बिना ठोस सबूत किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। जांच टीम को मौके पर भेजकर तथ्यों की पुष्टि की जाएगी और उसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शहर के होटल, लॉज और अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजधानी में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने भी नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Updated on:
21 May 2026 08:06 pm
Published on:
21 May 2026 08:05 pm
Also Read
View All
Raipur Murder Case: 3 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर गले में फंदा और मुंह में मिला कपड़ा… प्रेमी ने GF की बेरहमी से की हत्या

Suspected Paneer Seized in Raipur: अमरकंटक एक्सप्रेस से आई 500 किलो पनीर की खेप जब्त, केंद्रीय मंत्री के फर्म होने का दावा

जिसने सुना वो दौड़ा चला आया, आंगन में शव और कमरे में मां-बेटी को तड़पते देख फट गया कलेजा, गोबरा नवापारा में छाया मातम

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 1100 नामों की सूची में छंटनी, जल्द जारी होंगे ट्रांसफर के आदेश

Ganesh Utsav 2026: AI के काल्पनिक गणेश पर लगा ब्रेक, पौराणिक स्वरूपों की बढ़ी मांग, चार राज्यों तक जा रहीं छत्तीसगढ़ की प्रतिमाएं