रायपुर

Kiran Dev road accident: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव का एक्सीडेंट, बागेश्वरधाम से लौटते वक्त हुआ हादसा

BJP President Kiran Devs accident: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बागेश्वरधाम से लौटते समय झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हो गए।
2 min read
Jul 29, 2026
Kiran Dev road accident
छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव का एक्सीडेंट (Photo Patrika)

Kiran Dev Accident: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। झांसी-ललितपुर हाईवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें कमर और पैर में चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

खतरे से बाहर हैं

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से किरण सिंह देव को अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि किरण सिंह देव अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

कमर और पैर में आई चोट

दुर्घटना में किरण सिंह देव को कमर और पैर में चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे के समय किरण सिंह देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी कार में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

ट्रक से टकराई कार

आपको बता दे हादसा ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किमी दूर है। नेशनल हाईवे-44 पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने में किरण सिंह देव के ड्राइवर ने कार को मोड़ा, तभी वह कंट्रोल खो बैठा और कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक चकनाचूर हो गया है। हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे रही होगी। किरण देव जिस वाहन में सवार थे, उसमें उनके साथ PSO थे, वहीं परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में थे।


Updated on:
29 Jul 2026 06:46 pm
Published on:
29 Jul 2026 06:27 pm