29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर नहीं उतर सकी मुंबई फ्लाइट, चक्कर लगाने के बाद भोपाल हुई रवाना, यात्री हुए परेशान

Raipur News: हवाई सफर करने वाले यात्रियों को प​रेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण मुंबई फ्लाइट रायपुर नहीं उतर सकी। भोपाल डायर्वट होने के बाद देर शाम रायपुर पहुंची..
2 min read
Google source verification
raipur news, indigo mumbai flight

फाइल फोटो- पत्रिका

Chhattisgarh News: मौसम विभाग ने रायपुर समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं इसका असर हवाई सफर पर भी पड़ रहा है। हालात ऐसे है कि फ्लाटइ रायपुर एयरपोर्ट में नहीं उतर पा रही है। मंगलवार को बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाने के बाद मुंबई की फ्ल़ाइट को भोपाल डायवर्ट किया गया। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे पहुंची थी। इस दौरान तेज बारिश और रनवे पर विजिबिलटी नहीं होने के कारण भोपाल में लैंड कराया गया। इसके बाद 3 घंटे विलंब से शाम 5 बजे रायपुर पहुंची। इसे 5.30 बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया।

Raipur News: एक दिन में तीन बार अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को तीन बार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। दोपहर में 1 बजे के करीब लोगों के मोबाइल पर अलर्ट का पहला संदेश आया। इसके बाद शाम 5 बजे और देर रात 12 बजे तीसरी बार भारी बारिश और गरज-चमक से संबंधित अलर्ट भेजा गया। इसमें बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद और रायपुर के कुछ इलाकों में बिजली गिरने, तेज हवाओं और बारिश की आशंका जताई गई।

आज भी अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में कभी भी बादल बरस रहे हैं। बीते 24 घंटे से सभी जिलों में रुक रूक कर बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है। तेज बारिश और रनवे पर विजिबिलटी को लेकर चेतावनी जारी हुआ है।

प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी

बंगाल की खाड़ी और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य के सभी संभागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। रायपुर में 34.8 मिमी पानी गिरा, जबकि चांपा, जांजगीर, नगरी, राजिम और पिथौरा सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। हालांकि व्यापक बारिश के बावजूद प्रदेश में अब तक औसत से 18 फीसदी कम पानी बरसा है, जिसे मौसम विज्ञानी सामान्य मान रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग