29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, राजनांदगांव से बस्तर तक विकसित होंगे मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Chhattisgarh Industrial Development: छत्तीसगढ़ में चार नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Industrial Park

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न (Photo Patrika)

Chhattisgarh Industrial Park: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति की बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इन औद्योगिक पार्कों के शुरू होने से स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

इन 4 जिलों में बनेंगे मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

समिति की दूसरी बैठक के दौरान प्रदेश के चार जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति दी गई। राजनांदगांव जिले में स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, पटेवा, धमतरी जिले में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, धूम्रपाली, जांजगीर-चांपा जिले में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, सलखान और बस्तर जिले में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, नियानार में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई।

केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल

भारत औद्योगिक योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी औद्योगिक विकास नीति के तहत प्रभावी रूप से लागू किया है। राज्य में इस योजना के सुचारू संचालन और विभिन्न परियोजनाओं को समयबद्ध मंजूरी देने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

औद्योगिक विस्तार से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

छत्तीसगढ़ लंबे समय से खनिज, कृषि और वन आधारित उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण राज्य रहा है। नए औद्योगिक पार्कों के निर्माण से प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य है कि उद्योगों के विस्तार के साथ प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके।

युवाओं को रोजगार की उम्मीद

राज्य सरकार का उद्देश्य औद्योगिक पार्कों के माध्यम से प्रदेश में निवेश को आकर्षित करना और छोटे-बड़े उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है। मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित होने से उद्योगों को जमीन, आधारभूत सुविधाएं और आवश्यक सहयोग एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलने की संभावना मजबूत होगी।