रायपुर

Chhattisgarh Budget 2026: ‘संकल्प’ थीम पर तीसरा बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का संबोधन जारी

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। ‘संकल्प’ थीम पर आधारित बजट 2026-27 देखें...

2 min read
Feb 24, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद आज वर्ष 2026-27 का आय-व्ययक सदन में रखा गया। इससे पहले सरकार ने अपने पहले बजट को ‘GYAN’ और दूसरे को ‘GATI’ थीम पर आधारित किया था, जबकि इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Budget 2026: विधानसभा में आज खुलेगा खजाना, किन वर्गों को मिलेगी सबसे बड़ी सौगात? जानें अपडेट्स

Chhattisgarh Budget 2026: औपचारिक रूप से बजट भाषण शुरू

सरकार का कहना है कि ‘संकल्प’ थीम प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बजट में कृषि, बुनियादी ढांचे, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष फोकस रहने की संभावना जताई जा रही है।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने सदन में प्रवेश के दौरान परंपरागत सम्मान प्रकट किया। विधानसभा परिसर में वाहन से उतरने के बाद उन्होंने बजट दस्तावेज को दहलीज पर रखकर माथा टेका और सदन की गरिमा को नमन किया। इसके बाद वे सदन के भीतर पहुंचे और औपचारिक रूप से बजट भाषण शुरू किया।

राजनीतिक दृष्टि से इस बजट को अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह साय सरकार का तीसरा वित्तीय खाका है और आने वाले वर्षों की विकास दिशा तय करेगा।

Chhattisgarh Budget 2026: मुख्यमंत्री साय ने वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण तथा वित्त सचिव मुकेश बंसल उपस्थित थे।

Updated on:
24 Feb 2026 01:00 pm
Published on:
24 Feb 2026 12:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर