रायपुर

Raipur: सीएम साय बोले- भूपेश बघेल का कांग्रेस प्रभारी के रूप में पंजाब और असम में विरोध हुआ

Raipur: सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बोला सियासी हमला। साय ने कहा कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2026, 3:32 AM IST
Raipur
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली हुए रवाना ( Photo - Patrika File Photo )

Raipur: कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर असम में हुए हमले के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। इसे लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को रायपुर में कहा कि भूपेश पहले पंजाब के प्रभारी थे तो वहां भी उनका विरोध हुआ और अब असम के प्रभारी के रूप मे पहली बार वहां गए तो भी विरोध हुआ। तो ज़रा देखिए कि कांग्रेस में क्या हो रहा है। उनके अपने ही वरिष्ठ नेताओं का उनके अपने राज्यों में अपमान हो रहा है। एक समय था जब कांग्रेस का पूरे देश और कई राज्यों में शासन था।

सीएम साय ने कहा कि पिछले कुछ समय में कांग्रेस की विश्वसनीयता कम हुई है। कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करती है। उनकी कथनी और करनी दोनों में अंतर है। वे जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करते। इसीलिए छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें नकार दिया और अब पूरे देश में भी यही हो रहा है।

वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि- असम के कांग्रेस के साथियों से कहना चाहता हूं कि हम लोग गांधीजी के नेतृत्व में लड़ाईलड़े और देश को आजाद कराया। हम अंग्रेजों से नहीं डरे। गांधीवादी रास्ते से लड़ाईलड़े और हमें सफलता मिली. सत्य और अहिंसा के उस रास्ते पर चलते हुए अभी राहुल गांधी के नेतृत्व में हम सब काम कर रहे हैं। इन ताकतों से हमें डरना नहीं है। इन ताकतों से गांधीवादी तरीके से लडऩा है और इन्हें परास्त करना है।