रायपुर

महिला आरक्षण और Delimitation बिल को लेकर सीएम साय का बयान

Raipur News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि लोकसभा तथा विधानसभा में अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। महिलाओं को प्रतिनिधित्व के लिए और अधिक अवसर मिलेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 7:40 PM IST
Delimitation

Delimitation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने 27 नवंबर को राजधानी रायपुर में कहा कि यह अच्छी बात है कि केंद्र सरकार एक विशेष सत्र बुला रही है। अगर यह सब हो जाता है, तो इससे फायदे होंगे। यानी, अगर परिसीमन होता है, तो उससे भी लाभ मिलेगा; निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़ेगी, और लोकसभा तथा विधानसभा में अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिलाओं को प्रतिनिधित्व के लिए और अधिक अवसर मिलेंगे। महिला आरक्षण विधेयक भी लागू होगा, जिससे उससे भी लाभ मिलेगा। बता दें कि पीएम मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी दे दी है।

बताया जा रहा है कि डिलिमिटेशन बिल के संबंध में लोकसभा की बैठक 30 नवंबर व राज्यसभा की 2 दिसंबर से बैठक बुलाई गई है। दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर तक चलेगी।