रायपुर

छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री का रुपयों से भरा बैग ट्रेन के अंदर से चोरी, इस वजह से नहीं लिखवाया FIR

Chhattisgarh education minister premsai singh: प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम का यात्रा के दौरान बैग ट्रेन में चोरी हो गया। वह अमरकंटक एक्सप्रेस में रायपुर से पेंड्रा जा रहे थे। मंत्री जब पेंड्रा रोड पहुंचे तो उन्हें बैग चोरी होने की सूचना मिली।
less than 1 minute read
• •
Sep 18, 2019
छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री का पैसों से भरा बैग ट्रेन के अंदर से चोरी, इस वजह से नहीं लिखवाया FIR
छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री का पैसों से भरा बैग ट्रेन के अंदर से चोरी, इस वजह से नहीं लिखवाया FIR

रायपुर. Chhattisgarh education minister premsai singh: छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम का बैग अमरकंटक एक्सप्रेस से यात्रा करने के दौरान चोरी हो गया। वह रायपुर से पेंड्रा जा रहे थे। मंत्री जब पेंड्रा रोड पहुंचे तो उन्हें बैग चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बैग चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई है। ऐसा इस लिए क्योंकि इससे पहले भी एक मंत्री का बैग गायब हो गया था। जिसे उनके कार्यकर्ताओं ने ही सुरक्षा की दृष्टि से अपने पास रखा था।

ऐसे में हो सकता है कि बैग किसी कार्यकर्ता के पास हो। इस लिए कोई लिखित शिकायत इस मामले में नहीं की गई है। लेकिन आगे भी जानकारी नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई जाएगी।

बैग में थे 30 हजार रुपये

शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम मंगलवार को अमरकंटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा के लिए जा रहे थे। उन्हें बुधवार को स्कूलों में बच्चों को नाश्ता बांटे जाने के कार्यक्रम में शामिल होना था। अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा जा रहे थे। बैग में 30 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान थे। फिलहाल रेलवे पुलिस बैग की खोजबीन में लगी है।

Updated on:
18 Sept 2019 05:18 pm
Published on:
18 Sept 2019 04:55 pm
Also Read
View All
रायपुर में नवरात्र की तैयारी तेज, 20% महंगी हुईं मां दुर्गा की मूर्तियां, कहीं जयपुर राजवाड़ा तो कहीं बदलेगा मां का श्रृंगार

Chhattisgarh News: 1984 के भू-अधिनियम में फेरबदल से आम आदमी को क्या फायदा? घर खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

पत्रिका एक्सक्लूसिव: 2550 करोड़ की पाइपलाइन या पैरी हाईडैम? दो बड़ी जल परियोजनाओं पर बढ़ा विवाद, जिम्मेदारों की टेबल तक पहुंचा मामला

पत्रिका एक्सक्लूसिव: रिमोट वर्क ने बदली महिलाओं की मानसिक सेहत, डिप्रेशन में 20% तक कमी, जानें रिसर्चर डॉ. पूर्ति नागेश ने क्या कहा

पत्रिका पड़ताल: 15 करोड़ की कमाई, फिर भी ‘घाटे’ में बंद हुआ परिवहन निगम! ऐसे रचा गया पूरा खेल