रायपुर

Chhattisgarh Election 2018: 21 विधानसभा सीटों में महिला मतदाता निभाएंगी अहम भूमिका, चर्चित सीटों में है मरवाही

Chhattisgarh Election 2018

less than 1 minute read
Nov 20, 2018
21 विधानसभा सीटों में महिला मतदाता निभाएंगी अहम भूमिका, चर्चित सीटों में है मरवाही

रायपुर. दूसरे चरण की 72 विधानसभा सीटों में 21 सीटों पर महिला मतदाता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। इनका वोट इस बात को तय करने में अहम होगा कि कौन से उम्मीदवार छत्तीसगढ़ की विधानसभा की दहलीज पर अपना कदम रखेंगे।

दरअसल, 72 में से 21 विधानसभा सीट ऐसी है, जहां पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसमें दूसरे चरण की सबसे चर्चित सीटों में से एक मरवाही भी शामिल हैं। यहां लगातार कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। इस बार जनता कांग्रेस के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी अपनी नई पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

CG Election live update: जगह-जगह मशीनें हुई खराब बिलासपुर में कितने प्रतिशत हुआ मतदान पढ़े

विधानसभा के पहले चरण में हुए मतदान करने में महिलाएं ही आगे रही है। माना जा रहा है कि दूसरे चरण के चुनाव में भी महिला की भागीदारी सबसे अधिक रही। पहले चरण में 75.9 प्रतिशत मतदान महिलाओं ने और 77.02 प्रतिशत मतदान पुरुषों ने किया था। 2013 को आंकड़ों पर गौर करें, तो भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक मतदान किया था। 2013 में कुल 90 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने 77.32 फीसदी और पुरुषों ने 76.93 फीसदी मतदान किया था।

इन विधानसभा सीटों पर महिला मतदाता अधिक
भरतपुर-सोनहत, सामरी, लुण्ड्रा, सीतापुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, धर्मजयगढ़, रामपुर, मरवाही, सारंगढ़, बसना, खल्लारी, महासुंद, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, धमतरी, संजारी बालोद, डौण्डीलोहारा, दुर्ग शहर और कवर्धा।

2013 में आठ सीटों में महिला मतदाता अधिक

2013 के विधानसभा चुनाव में भी कुछ इसी प्रकार की परिस्थितियां बनी है। दूसरे चरण के चुनाव में 8 विधानसभा सीट ऐसी थी, जहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक थी। इनमें धरमजयगढ़, मरवाही, खल्लारी, महासमुंद, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डौण्डीलोहारा और कवर्धा शामिल था।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Elections Live: छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने पत्नी संग किया मतदान और मतदाताओं को दिया ये संदेश

Updated on:
20 Nov 2018 10:43 am
Published on:
20 Nov 2018 10:38 am
Also Read
View All