9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Elections Live: छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने पत्नी संग किया मतदान और मतदाताओं को दिया ये संदेश

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 72 सीटों पर मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

2 min read
Google source verification
CG Election 2018

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने पत्नी संग किया मतदान और मतदाताओं को दिया ये संदेश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 72 सीटों पर मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई।

मतदाताओं को वोटिंग के प्रेरित करने के लिए सुबह 8 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू भी अपने पत्नी के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। सुब्रत साहू ने देवेन्द्र नगर स्थित मतदान केंद्र 53 पर अपने मत का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद सुब्रत साहू ने मतदाताओं से अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए कहा।

उनके साथ अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ एस भारतीदासन भी अपने पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे मतदान केन्द्र पहुंचे।

दूसरे चरण में 19 जिलों की 72 विधानसभा सीटों पर कुल 1,079 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रदेश के 1 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता इनके भाग्य का फैसला तय करेंगे। इनमें 940 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। दूसरे चरण में 19296 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

दूसरे चरण के चुनाव में 9 मंत्री, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, भाजपा - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी जैसे दिग्गजों के भाग्य का भी फैसला होगा।