रायपुर

चुनावी प्रचार के दौरान खेतों में मिसाई करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में 12 नवम्बर को प्रथम चरण का विधानसभा चुनाव होना है जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टीयों ने अपनी कमर कस ली है
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 12:18 PM IST
CGNews
चुनावी प्रचार के दौरान खेतों में मिसाई करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आज मंगलवार को सुबह रायपुर से लगे हुए परेवाडीह महकाकला और परेवाखुर्द गांव पहुंचे। जहां अपने चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश गांव में लोगों को खलिहान में काम करता देख खुद भी गांववालों का साथ देने लगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 12 नवम्बर को प्रथम चरण का विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टीयों ने अपनी कमर कस ली है। और चुनावी प्रचार बड़े जोर पर है। ऐसे में कांग्रेस के पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भूपेश बघेल ने भी रायपुर से लगे गांवों का दौरा प्रारंभ किया है। जिसके दौरान वह परेवाडीह महकाकला और परेवाखुर्द पहुंचे।

इस वक्त गांवों में धानों की मिसाई का काम करने का काम चालु है। जब भूपेश गांव पहुंचे तो गांव के किसान किसी काम में व्यस्त थे। जिन्हे देखते ही भूपेश खलिहान में जाकर किसानों की मदद करने लगे। भूपेश के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं और बाकी लोगों ने भी इस कार्य में उनका साथ दिया।

Updated on:
6 Nov 2018, 12:18 PM IST
Published on: