रायपुर. रायपुर के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के वाहन पर पथराव की सूचना मिली है। जिसमें जोगी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हरीश साहू के घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कचना इलाके में जोगी कांग्रेस के प्रचार वाहन पर अचानक पथराव होने लगा जिसमें एक कार्यकर्ता के घायल होने की जानकारी मिली है।