इसका सबूत यह है कि जब डॉ. रमन सिंह ने सीएम के पद की शपथ ली थी, तब यहां 32 लाख परिवार गरीब थे। उनके 15 साल के कार्यकाल में ये गरीब बढकऱ अब 45 लाख हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मोइली ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के युवाओं की उपेक्षा करते हुए आउटसोर्सिंग से भर्ती करती रही है। इससे प्रदेश के युवक बेराजगार हो गए हैं। उन्हें काम की तलाश है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो आउटसोर्सिंग को बंद कर प्रदेश के युवाओं को सीधे नौकरी दी जाएगी।