रायपुर

चित्रकोट से कांग्रेस के लिए बुरी खबर: दीपक बैज के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान बस्तर संभाग के चित्रकोट से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है।

less than 1 minute read
Nov 12, 2018
Deepak Kumar Baij
चित्रकोट से कांग्रेस के लिए बुरी खबर: दीपक बैज के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान बस्तर संभाग के चित्रकोट से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। खबरों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने चित्रकोट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायत में कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज पर बीती रात वोटरों को पैसे बांटने का आरोप लगाया है।

कार्यकर्ताओं ने शिकायत में दीपक बैज पर पैसे का लालच देकर वोटरों को लुभाने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार विरोध किए जाने पर दीपक बैज भड़क उठे और उनके समर्थक हाथापाई पर उतर आए। खबरों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

चित्रकोट में कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज की भाजपा के उम्मीदवार लच्छुराम कश्यप के साथ सीधी टक्कर है। 2013 के विधानसभा चुनाव में दीपक बैज ने अपने निकटतम उम्मीदवार बैदूराम कश्यप को 12 हजार वोटों से हराया था।

आपकों बतादें कि पहले चरण में 8 जिलों के 10 विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए, जबकि 8 विधानसभा क्षेत्र में आठ बजे से मतदान जारी है। पहले चरण में 8 जिलों के 18 विधानसभा में मतदान चल रहा है। 13 लाख 79 हजार 520 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Published on:
12 Nov 2018 02:51 pm