रायपुर

भाजपा की स्टार प्रचारक ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पहुंचीं रायपुर, एयरपोर्ट से ही खरसिया के लिए हुई रवाना

भाजपा की स्टार प्रचारक और सांसद ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी रायपुर पहुंचीं
less than 1 minute read
Nov 14, 2018
CGNews
भाजपा की स्टार प्रचारक ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पहुंचीं रायपुर, एयरपोर्ट से ही खरसिया के लिए हुई रवाना

रायपुर. भाजपा की स्टार प्रचारक और सांसद ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर कार्यकताओं से मुलाकात के बाद हेलिकॉप्टर से खरसिया के लिए रवाना हुई। छत्तीसगढ़ में मिशन-65 का लक्ष्य पूरा करने के लिए इस विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचार में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। जिसके लिए आज हेमा मालिनी खरसिया सहित छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर सभाएं करेंगीं।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान को अब महज 6 दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोडऩे का निर्णय लिया है। हेमा मालिनी आज सुबह 11.15 बजे मुम्बई से रायपुर पहुंचीं। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से ही हेमा खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई। यहां की चुनावी सभा में हेमा भाजपा का प्रचार करेंगीं।

इसके बाद दशहरा मैदान बसना में 1.45 बजे सभा में शामिल होंगी। उसके बाद हेमा मालिनी रावणभाठा बागबहरा और बेमेतरा के भिभोरी गांव में सभाओं में शामिल होंगी। इसके बाद रायपुर से 6.30 बजे रायपुर से आगरा के लिए रवाना होंगी।

हेमा मालिनी के अलावा केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी दूसरे चरण के चुनाव के भाजपा का प्रचार करेंगे।

Published on:
14 Nov 2018 12:24 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप