रायपुर

जोगी कांग्रेस के प्रचार वाहन पर हुआ पथराव, कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस पथराव का आरोप भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाया है

less than 1 minute read
Nov 06, 2018
CGNews
जोगी कांग्रेस के प्रचार वाहन पर हुआ पथराव, कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाया आरोप

रायपुर. रायपुर के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के वाहन पर पथराव की सूचना मिली है। जिसमें जोगी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हरीश साहू के घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कचना इलाके में जोगी कांग्रेस के प्रचार वाहन पर अचानक पथराव होने लगा जिसमें एक कार्यकर्ता के घायल होने की जानकारी मिली है।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस पथराव का आरोप भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उनका कहना है कि जोगी कांग्रेस के प्रचार में बाधा डालने के उद्देश्य से भाजपा ने यह पथराव किया है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इस पथराव के विरोध में विधानसभा थाने का घेराव किया। और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की।

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे ही सभी राजनीतिक पार्टीयों ने अपने चुनाव प्रचार में सारा जोर लगा रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के सारे जगहों में दलों का प्रचार वाहन भी घूम रहा है।

Published on:
06 Nov 2018 09:48 am