रायपुर

चुनाव आयोग के भाजपा के इस मंत्री के घर मारा छापा, मिला ऐसा सामान की देख कर फटी रह गई आंखें

चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस की संयुक्त टीम ने पाटन विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर छापा मारकर 782 पेटी अवैध शराब जब्त की है
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 9:22 AM IST
CGNews
चुनाव आयोग के भाजपा के इस मंत्री के घर मारा छापा, मिला ऐसा सामान की देख कर फटी रह गई आंखें

भिलाई. चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस की संयुक्त टीम ने पाटन विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर छापा मारकर 782 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार राजधानी से लगे अमलेश्वर थाने के ग्राम पाहंदा में पाटन उत्तर भाजपा मंडल के मंत्री भरत साहू के घर पर 687 पेटी और जगजीवन साहू की खेत में एक झोपड़ी से 98 पेटी शराब मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर कार्रवाई के लिए मामला आबकारी विभाग को सौंप दिया।

वहीं भिलाई नगर निगम के सामुदायिक भवन से 41 पेटी शराब पकड़ी गई है। खुर्सीपार थाना टीआइ गोपाल वैश्य के अनुसार शुक्रवार को जोन-2 बालाजीनगर में नगरनिगम के एक सामुदायिक भवन में शराब छुपाकर रखने की शिकायत चुनाव आयोग को मिली थी।

सूचना मिलते ती चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम के साथ उक्त भवन में दबिश दी। वहां से 25 पेटी देशी प्लेन और 16 पेटी विदेशी अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने नगर निगम के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 1 लाख 22 हजार 400 रुपए आंकी गई है।

तीनों निगम कर्मचारी निलंबित : शासकीय भवन में शराब की पेटी रखने के मामले में निगम प्रशासन ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निगम आयुक्त एस.के. सुंदरानी ने पंप ऑपरेटर चैतराम वर्मा, प्रोसेस सर्वर घनश्याम महरवार और सफाई कामगार भागवत जोशी को निलंबित कर नेहरूनगर जोन कार्यालय में अटैच किया है।

बाइक पर शराब ले जाते दो पकड़े
उतई थाना पुलिस ने प्रेमप्रकाश चंद्रवंशी और राजू विश्वकर्मा को बाइक पर शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

इधर, रायपुर में भाजपा कार्यकर्ता के घर में मिली 13 पेटी शराब, चुनाव में बांटने को रखी थी
श्यामनगर में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर से चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने 13 पेटी अवैध शराब पकड़ी। आयोग को शिकायत मिली थी कि श्यामनगर में भाजपा कार्यकर्ता मनीष ठाकुर के घर में शराब रखी है। वहीं से लोगों को शराब बांटने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंची और तलाशी ली गई तो एक कमरे में 13 पेटी शराब रखी मिली। टीम ने पंचनामा बनाकर शराब की पेटियों को जब्त किया। पुलिस भाजपा कार्यकर्ता से पूछताछ कर रही है।

Published on: