14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेसी परिवारवाद से बाहर निकलें तभी समझेंगे लोकतंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरगुजा की जमीन से लोकतंत्र के कांग्रेस-नेहरू मॉडल पर जोरदार हमला किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 17 Nov 2018, 9:05 AM IST

CGNews

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेसी परिवारवाद से बाहर निकलें तभी समझेंगे लोकतंत्र

अम्बिकापुर/रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरगुजा की जमीन से लोकतंत्र के कांग्रेस-नेहरू मॉडल पर जोरदार हमला किया है। मोदी ने अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में शुक्रवार को चुनावी सभा में कहा कि अगर पंडित नेहरू की वजह से एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया तो कांग्रेस भी एक छोटा सा काम कर दे।

वह भी पांच वर्ष के लिए एक बार एक अच्छे कांग्रेसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दे तो यह मान लिया जाएगा कि पंडित नेहरू ने लोकतंत्र की ऐसी परंपरा स्थापित की थी जिसकी वजह से एक समर्पित कांग्रेसी पार्टी का अध्यक्ष बन गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए भी अच्छा होगा कि कांग्रेस एक परिवार से बाहर निकलेगी।

मोदी ने कहा कि एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया इसका क्रेडिट भी देश की 125 करोड़ की जनता को देने की बजाय ये लोग नेहरू को देना चाहते हैं। दो दिन पहले एक किताब के विमोचन के अवसर पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में कहा था कि नेहरू की स्थापित संस्थाओं और परंपराओं की वजह से ही एक चायवाला प्रधानमंत्री बन पाया।

इससे पहले, भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी को सरगुजा के आदिवासियों के पारंपरिक लोकवाद्य मांदर दिया। मोदी ने गले पर टांगकर मांदर बजाया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत मां महामाया का आशीर्वाद लेने के बाद सरगुजिहा भाषा में की।

नोटबंदी से केवल एक परिवार परेशान : प्रधानमंत्री ने कहा कि नोटबंदी की चोट से केवल एक परिवार रो रहा है। लेकिन मोदी रुकने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदारी से काम करते हैं, यह नहीं चाहते कि लोग कर्जदार हो जाएं।

‘दरबारियों को एक परिवार के गुणगान की आदत’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों के पास अम्बिकापुर को बदनाम करने वालों को चुन-चुनकर घर भेजने का मौका है। यहां वर्षों से एक ही राजपरिवार का कब्जा है। राजदरबारियों को एक ही परिवार के गुणगान की आदत है। ऐसे लोगों को यहां के लोग ही चोट पहुंचा सकते हैं।

निर्मल बाबा को भी याद कर लिया
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के वादों को फरेब बताते हुए निर्मल बाबा को भी याद कर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत पकौड़े खाओ बोलने वाले बाबा की तरह हो गई है। वे बाबा टीवी चैनल पर आते थे। कहते थे यह करोगे तो कृपा होगी। अब कांग्रेस कह रही है कि वोट दोगे तो कृपा होगी।

महासमुंद में कल प्रधानमंत्री की सभा
महासमुंद जिले की विधानसभा सीटों का गणित बिगड़ता देख भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उतारने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री 18 नवम्बर को महासमुंद के पास ग्राम बेमचा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।