रायपुर

चुनाव में बाधा डालने नक्सलियों ने किये हमले, फिर भी नहीं तोड़ पाए मतदाताओं का जज्बा

माओवादियों ने केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवानों पर बीजापुर और दंतेवाड़ा में तीन स्थानों पर हमला किया

2 min read
Nov 13, 2018
चुनाव में बाधा डालने नक्सलियों ने किये हमले, फिर भी नहीं तोड़ पाए मतदाताओं का जज्बा

रायपुर/जगदलपुर. विधानसभा के पहले दौर के चुनाव के दौरान सोमवार को माओवादियों ने केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवानों पर बीजापुर और दंतेवाड़ा में तीन स्थानों पर हमला किया। इस दौरान हुई फायरिंग में बीजापुर जिले के ग्राम मज्जीगुड़ा में 5 जवान घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए रायपुर लाया गया है, यहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं मुठभेड़ में 10 माओवादियों को राज्य पुलिस ने मार गिराने का दावा किया है। इसी तरह दंतेवाड़ा स्थित तुमकापाल के पास आइइडी विस्फोट और कटेकल्याण के बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। लेकिन, सतर्कता के चलते फोर्स को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। मतदान के बाद देरशाम को चिंतलनार से लौटते समय माओवादियों ने डीआरजी के जवानों पर हमला किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 2 को फोर्स ने मार गिराया। साथ ही उनके शव भी बरामद किया गए है। डीआइजी पी. सुंदरराज ने बताया कि सीआरपीएफ कोबरा बटालियन क्रमांक 204 के जवान सर्चिंग पर निकले थे।

ये भी पढ़ें

मतदाता जागरुकता बढ़ाने पुस्तक, बैनर-पोस्टर का किया वितरण

इसी दौरान सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बीजापुर स्थित पामेड़ थानान्र्तगत ग्राम मज्जीगुडा़ के पास माओवादियों ने हमला कर दिया। इस दौरान करीब 3 घंटे तक जमकर फायरिंग हुई। जवाबी हमले के दौरान सीआरपीएफ एसआइ लालचंद, असिस्टेंट कमांडेट अमित देसवाल, प्रधान आरक्षक सुनील, आरक्षक मोहंती और चैतन्य घायल हो गए। वहीं मतदान दलों पर घात लगातार हमला करने माओवादियों ने सुबह 5.30 बजे दंतेवाड़ा स्थित तुमकापाल कैंप के पास नयानार रोड में आइइडी विस्फोट किया।

लेकिन, फोर्स की सतर्कता के चलते किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद नायनार पोलिंग बूथ क्रमांक 183 के मतदान दल को रास्ता बदलकर ले जाया गया। वहीं चुनाव बहिष्कार कर लोगों में दहशत फैलाने के लिए दंतेवाडा़ के पास कटेकल्याण में माओदियों में फायरिंग की। लेकिन, फोर्स के पहुंचते ही सभी फरार हो गए। वहीं जांच के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों ने तीन स्थानों से आइइडी बरामद की।

ये भी पढ़ें

सीएम का हेलीकाप्टर आधे घंटे काटता रहा चक्कर, मचा हड़कंप
Published on:
13 Nov 2018 08:21 am
Also Read
View All