
सीएम का हेलीकाप्टर आधे घंटे काटता रहा चक्कर, मचा हड़कंप
धमतरी. धमतरी में रविवार को उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब मुख्यमंत्री रमन सिंह का हेलीकाप्टर आधे घंटे तक आसमान में ही चक्कर लगाता रह गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को मिली तो पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। हालांकि बाद में पायलट को सिंग्नल मिलने पर निर्धारित जगह पर हेलीकाप्टर को सुरक्षित लैडिंग कराया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बालोद जिले के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए हेलीकाप्टर में सवार होकर ग्राम सनौद जा रहे थे। निर्धारित वक्त पर उड़ान भरकर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर धमतरी के करीब पहुंच गया, लेकिन जब हेलीकाप्टर सनोद के करीब पहुंचा, तो उसे सिंग्नल नहीं मिला, लिहाजा हेलीकाप्टर रास्ता भटक गया। और हेलीकाप्टर धमतरी के करीब ही आसमान में चारों ओर मंडराने लगा।
इसे देखने के लिए आसपास लोगों का भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई थी। उधर तत्काल इसकी सूचना ने पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद रूद्री पुलिस पैरेड मैदान में पुलिस पार्टी को रवाना किया गया। हालांकि पुलिस पार्टी जब वहां पहुंची, तब तक पायलट को सिग्नल मिल गया था, जिसके बाद उन्होंने ग्राम सनोद हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग भी करा दी।
एएसपी, केपी चंदेल ने बताया सीएम के हेलीकाप्टर की आपात लैडिंग की सूचना मिली थी, जिसे लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई थी। बाद में पायलट को सिंग्नल मिलने सें हेलीकाप्टर की निर्धारित जगह पर लैडिंग हो गई।
Updated on:
12 Nov 2018 04:32 pm
Published on:
12 Nov 2018 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
