
गंगरेल बांध के 10 गेट खुले (Photo Patrika)
Heavy Rain: धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गंगरेल बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद गंगरेल बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी और आसपास के नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के चलते गंगरेल बांध के कैचमेंट एरिया से बड़ी मात्रा में पानी पहुंच रहा है। जलाशय में पानी का स्तर बढ़ने के बाद जल संसाधन विभाग ने अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की है। गेट खोले जाने के साथ ही बांध से पानी का बहाव तेज हो गया है।
अपडेट जारी है।
Updated on:
25 Sept 2026 11:34 am
Published on:
25 Sept 2026 11:34 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
