11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदाता जागरुकता बढ़ाने पुस्तक, बैनर-पोस्टर का किया वितरण

मतदाता जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले को विभिन्न 9 पोस्टर, 4 पुस्तक एवं नारा पुस्तक प्राप्त हुआ है।

2 min read
Google source verification
cg news

मतदाता जागरुकता बढ़ाने पुस्तक, बैनर-पोस्टर का किया वितरण

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मतदाता जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले को विभिन्न 9 पोस्टर, 4 पुस्तक एवं नारा पुस्तक प्राप्त हुआ है।

जिसे 11 नवंबर को जनपद पंचायत में महासमुंद विधानसभा के समस्त बीएलओ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए हुए 200 बीएलओ को मतदान केंद्र में चस्पा करने व प्रचार प्रसार करने डॉ. मालती तिवारी जिला नोडल अधिकारी विधानसभा नोडल अधिकारी अजय कुमार राजा के मार्गदर्शन में वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मालती तिवारी ने जागरुकता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता का पालन करते हुए चस्पा करें। पुस्तक एवं पोस्टर में प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज का उल्लेख है।

इसमें मतदाताओं के द्वारा अपने मत का प्रयोग किए जाने वाले अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई है। डॉ. तिवारी ने कहा घर-घर जाएं, मतदाताओं को जागरूक बनाएं, विभिन्न नारों की पुस्तक दें। नारे सहित रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक करें। लोकतंत्र और चुनाव वोटर पुस्तक जिसमें लोकतंत्र क्या है, जनप्रतिनिधि कौन होता है, मतदान कौन करता है, मतदाता परिचय पत्र विभिन्न बातें पुस्तक में उल्लेखित है। लोगों को स्वतंत्र एवं निर्भिक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर समस्त बीएलओ द्वारा हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई गई। ज्ञात हो कि पिछले दो महीने से जिले में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्रेक्षकों व रिर्टनिंग ऑफिसर की उपस्थिति में जिले के सरायपाली, बसना, खल्लारी और महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम में कमिशनिंग का कार्य आज सुबह साढ़े 8 बजे कृषि उपज मंडी पिटियाझर महासमुंद में किया जाएगा। इसमें समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।