22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Liquor Death Case: महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत, रायपुर ले जाते समय तोड़ा दम

Liquor Death Case: महासमुंद के बसना क्षेत्र में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ी और रायपुर ले जाते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम में असामान्य लक्षण मिले, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
2 min read
Google source verification
Liquor Death Case

महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत (Photo Patrika)

Mahua liquor death case: महासमुंद जिले के बसना इलाके के ग्राम पिताईपाली में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से हडक़ंप मच गया। दोनों की तबीयत शराब सेवन के कुछ देर बाद अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार वे बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। गंभीर हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां से रायपुर रेफर किया गया। हालांकि, रायपुर पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

रास्ते में ही हो गई मौत

मृतकों की पहचान पिताईपाली निवासी रामचरण चौधरी पिता प्राणधन चौधरी (55) और लैनदास पिता सोनादास (28) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों 20 सितंबर की शाम करीब 6 बजे तालाब किनारे मंदिर के पास बैठे थे। यहां उन्होंने महुआ शराब का सेवन किया। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस ने सामग्री जब्त कर जांच शुरू की

पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बसना थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि परिजनों के अनुसार दोनों ने महुआ शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। डॉक्टर जेपी प्रधान के अनुसार पोस्टमार्टम में कुछ असामान्य लक्षण मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

जांच के बाद होगा खुलासा

दो लोगों की एक साथ तबीयत बिगड़ने और मौत के बाद शराब की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से यह पुष्टि नहीं की गई है कि मौत जहरीली शराब के कारण हुई है। मामले में शराब के नमूने और अन्य जब्त सामग्री की जांच महत्वपूर्ण होगी। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शराब में किसी जहरीले या हानिकारक पदार्थ की मौजूदगी थी या मौत की कोई अन्य वजह रही।