रायपुर

Chhattisgarh Election: मतदान में कुछ ही घंटे बचे, कई बूथों में कैमरा नहीं, वोटरों को होगी दिक्कत

Chhattisgarh Election 2018

less than 1 minute read
Nov 11, 2018
Chhattisgarh news
Chhattisgarh Election: मतदान में कुछ ही घंटे बचे, कई बूथों में कैमरा नहीं, वोटरों को होगी दिक्कत

रायपुर/राजनांदगांव. इस बार के चुनाव में मतदान केन्द्रों की गतिविधियों पर वेब कास्टिंग कैमरा से निगरानी की जाएगी। जहां पर वेब कास्टिंग कैमरा की व्यवस्था नहीं है। वहां पर स्टील कैमरा से फोटा व वीडियोग्राफ बनाना है। स्टील कैमरा की खरीदी करने पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों को स्थानीय मद से कैमरा खरीदी करना है, लेकिन दुकानों में कैमारा नहीं मिल रहा है। पंचायत के प्रतिनिधि कैमरा खरीदने भटक रहे है। मतदान को अब कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में कैमरा नहीं मिलने से इन बूथों में निगरानी नहीं हो पाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार के चुनाव में मतदान केन्द्रों के गतिविधियों पर नजर रखने वेब कास्टिंग कैमरा लगाना है। कैमरा सीधे इंटरनेट से जुड़ेगा और चुनाव आयोग अपने कक्ष से मतदान केन्द्रों पर नजर रखेगी।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के 130 मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग इंटरनेट कैमरा की व्यवस्था की गई है। जहां पर वेब कास्टिंग कैमरा की व्यवस्था नहीं है। इन बुथो पर स्टील फोटोग्राफ से गतिविधियों की फोटोग्राफी की जानी है। पंचायत के प्रतिनिधि कैमरा खरीदने दुकानों में पहुंच रहा है, लेकिन कैमरा नहीं मिल रहा है। ऐसे स्थिति में इन बुथों पर कैमरा से निगरानी करना संभव नहीं है। प्रशासन इसे लेकर लगातार कैमरों की व्यवस्था की कोशिश में जुटा हुआ है।

इस पर नजर रखेगी
मतदान की निगरानी करने बूथो में इस बार वेब कैमरा की व्यवस्था करना है। वेब कैमरा सीधे इंटरनेट से जुड़ेगा और चुनाव आयोग इस पर नजर रखेगी। कई केन्द्रों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। ऐसे केन्द्रों में स्टील फोटोग्राफ किया जाएगा। पंचायतों को स्थानीय मद से कैमरा की खरीदी करना है।
चंदन कुमार, सीईओ जिला पंचायत

Published on:
11 Nov 2018 07:59 pm