रायपुर

Forest Officer Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 60 से अधिक ACF को मिली नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Forest Department: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। देखें किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी।
3 min read
Sep 02, 2026
Forest Officer Transfer
वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला (फोटो सोर्स- पत्रिका फाइल फोटो)

Forest Officer Transfer: छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 60 से अधिक सहायक वन संरक्षक यानी ACF अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। विभाग ने तबादलों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। नई पदस्थापना के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें वन मंडल, उप वनमंडल, राज्य वन विकास निगम, लघु वनोपज संघ और जिला यूनियन से जुड़े पद शामिल हैं।

Forest Department Transfer: राम कुमार सिदार को कवर्धा की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा में पदस्थ किया गया है। वहीं विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी बस्तर, वनमंडल बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है। अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है। इसी तरह मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी भेजा गया है।

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला (फोटो सोर्स- पत्रिका)
वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला (फोटो सोर्स- पत्रिका)
वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला (फोटो सोर्स- पत्रिका)
वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला (फोटो सोर्स- पत्रिका)

बस्तर, कांकेर और कोरिया में भी बदली जिम्मेदारी

तबादला आदेश के तहत मोना महेश्वरी को संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जसवीर सिंह मरावी को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर, वनमंडल कांकेर पदस्थ किया गया है। कुमार सिंह कंवर को उप वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर, वनमंडल कोरिया भेजा गया है। जबकि एम.एल. सिदार को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धमतरी और सूरजपुर में भी नई पदस्थापना

आदेश के मुताबिक शिवशंकर नाविक को उप वनमंडलाधिकारी धमतरी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है। वहीं अवधेश सिंह को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा तबादला सूची में शामिल अन्य सहायक वन संरक्षकों को भी अलग-अलग वन मंडलों और विभागीय संस्थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Forest Officer Transfer: प्रशासनिक कामकाज में बदलाव का असर

वन विभाग में एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों की पदस्थापना बदलने से विभागीय कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालेंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले को प्रशासनिक जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Updated on:
02 Sept 2026 03:04 pm
Published on:
02 Sept 2026 03:02 pm