3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh IFS Posting: वन विभाग का बड़ा आदेश, प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

IFS Officers Posting Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशिक्षण अवधि के लिए अधिकारियों को विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में पदस्थ किया है।
2 min read
Google source verification
2024 Batch IFS Officers

प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग (फोटो सोर्स- पत्रिका)

IFS Posting: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर लगातार जारी है। अलग-अलग विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के बीच अब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान राज्य के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के रूप में तैनात किया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पदस्थापना केवल प्रशिक्षण अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। इस दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में फील्ड स्तर पर वन प्रबंधन, वन संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, प्रशासनिक कार्यों और विभागीय प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

IFS Posting: देखें लिस्ट

इन प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों की पदस्थापना इस प्रकार की गई है

  • कुनाल मिश्रा को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा) नियुक्त किया गया है।
  • मृगजा जालिंदर यादव को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • परख सारडा को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा) में पदस्थ किया गया है।
  • प्रीति यादव को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • यशस्वी मौर्य को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव) में पदस्थापना मिली है।

प्रशिक्षण के दौरान निभाएंगे विशेष जिम्मेदारी

विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रशिक्षु IFS अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (Officer on Special Duty - OSD) के रूप में कार्य करेंगे। इस दौरान उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन प्रशासन, फील्ड संचालन, वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, वन अपराध नियंत्रण, जनसहभागिता और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद भी रहेंगे उसी वनमंडल में

आदेश के अनुसार, फील्ड ट्रेनिंग पूरी होने के बाद भी इन अधिकारियों को तत्काल स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण समाप्त होने के उपरांत वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ रहेंगे, जिससे उन्हें क्षेत्रीय कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और प्रशासनिक अनुभव को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

वन विभाग का यह कदम नए IFS अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का बेहतर अवसर देने के साथ-साथ राज्य के वन प्रबंधन तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।