21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 इंस्पेक्टर और 4 प्रशिक्षु SI का तबादला, महासमुंद पुलिस में नई पोस्टिंग, देखें कौन कहां भेजा गया?

Police officer transfer: एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 10 निरीक्षकों और 4 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नई पदस्थापनाओं के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Police Transfer list

पुलिस अफसरों की नई तैनाती (photo patrika)

Police Reshuffle: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के बाद अब महासमुंद पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) ने निरीक्षकों और प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 10 निरीक्षकों और 4 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नई पदस्थापनाओं के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार ये हुए तबादले

  • निरीक्षक नितेश सिंह ठाकुर को थाना प्रभारी सरायपाली से थाना पटेवा भेजा गया है।
  • निरीक्षक आकाश मसीह को रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी भंवरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • निरीक्षक रितेश कुमार यादव को रक्षित केंद्र से थाना सरायपाली पदस्थ किया गया है।
  • निरीक्षक ओमकार सिंह दीवान को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी तेंदूकोना बनाया गया है।
  • निरीक्षक प्रहलाद साहू को रक्षित केंद्र महासमुंद से थाना बागबाहरा भेजा गया है।
  • निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा को थाना पटेवा से रक्षित केंद्र महासमुंद स्थित एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
  • निरीक्षक नरेंद्र कुमार राठौर को रक्षित केंद्र महासमुंद से एसडीओपी कार्यालय पिथौरा भेजा गया है।
  • निरीक्षक शैलेंद्र कुमार नाग को थाना प्रभारी बलौदा से रक्षित केंद्र महासमुंद एवं एसडीओपी कार्यालय बागबाहरा में पदस्थ किया गया है।
  • निरीक्षक राणा सिंह ठाकुर को चौकी प्रभारी भंवरपुर से रक्षित केंद्र महासमुंद स्थित एसडीओपी कार्यालय भेजा गया है।
  • निरीक्षक चाण्क्य नाग को रक्षित केंद्र महासमुंद से जीविशा महासमुंद में नई जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनील कुमार कंवर को सरायपाली से थाना प्रभारी बलौदा बनाया गया है।
  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश को थाना सांकरा से थाना प्रभारी खल्लारी पदस्थ किया गया है।
  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक भुवन सिंह कंवर को थाना कोमाखान से चौकी प्रभारी टुहलू बनाया गया है।
  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक कुलदीप कुमार को थाना तेंदूकोना से चौकी प्रभारी बुंदेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नई तैनातियों से जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन में भी मदद मिलेगी।