रायपुर

सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली का तौफा, एडवांस मिलेगी एक महीने की सेलरी

सीएम भूपेश बघेल ने भी निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदेश के कर्मचारियों को दीवाली के अवसर पर अक्टूबर माह की सैलरी 25 तारीख तक भुगतान कर दिया जाए। साथ ही पंचायत संचालनालय को भी यह निर्देश दिया गया है कि शिक्षाकर्मियों की बकाया सैलरी दीवाली से पहले भुगतान किया जाए।
less than 1 minute read
Oct 21, 2019
सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली का तौफा, एडवांस मिलेगी एक महीने की सेलरी
सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली का तौफा, एडवांस मिलेगी एक महीने की सेलरी

रायपुर. सोमवार को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नागरिक आपूर्ति निगम के संचालक मंडल के साथ मीटिंग की । उसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि दीवाली मनाने के लिए नान के कर्मचारियों को एक माह का वेतन एडवांस में दिया जाएगा। साथ ही DA का भुगतान भी किया जाएगा।

कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत बांटे जाने वाले चना और गुड़ वितरण के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि जल्द ही बस्तर में भी चना के साथ गुड़ का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चावल उपार्जन के लिए प्लेसमेंट से 108 गुणवत्ता कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

सीएम भूपेश बघेल ने भी प्रदेश के राजस्व विभाग को निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदेश के कर्मचारियों को दीवाली के अवसर पर अक्टूबर माह की सैलरी 25 तारीख तक भुगतान कर दिया जाए। साथ ही पंचायत संचालनालय को भी यह निर्देश दिया गया है कि शिक्षाकर्मियों की बकाया सैलरी दीवाली से पहले भुगतान किया जाए।

Published on:
21 Oct 2019 08:39 pm