रायपुर

Petrol-Diesel New Rules: पेट्रोल-डीजल पर छत्तीसगढ़ सरकार का नया आदेश, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

Petrol-Diesel Buying New Rule: पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है।

2 min read
May 23, 2026
पेट्रोल-डीजल को लेकर नया नियम, पत्रिका फोटो

Petrol-Diesel New Rules: पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। खाद्य विभाग के अनुसार प्रदेश के 2516 पेट्रोल-डीजल पंपों पर 22 मई 2026 की स्थिति में 4.35 करोड़ लीटर पेट्रोल और 8.15 करोड़ लीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है।

राज्य को प्रतिदिन आपूर्ति जारी है। 21 मई को ही 32.52 लाख लीटर पेट्रोल और 57.60 लाख लीटर डीजल की प्राप्ति हुई है। लखौली, मंदिर हसौद और गोपालपुर स्थित ऑयल कंपनी डिपो से जिलों को मांग के अनुसार सप्लाई की जा रही है। रबी फसल कटाई और खरीफ की तैयारी के कारण डीजल की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसे ध्यान में रखकर आपूर्ति बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Fuel Price Hike: मिडिल-ईस्ट तनाव का असर! छत्तीसगढ़ में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें नए रेट

ड्रम-जेरीकेन में बिक्री प्रतिबंधित, किसानों को छूट

राज्य शासन ने 22 मई को जारी आदेश में सभी पेट्रोल-डीजल पंपों पर ड्रम, बोतल और जेरीकेन में ईंधन की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। उल्लंघन पर मोटर स्पिरिट और उच्च वेग डीजल आदेश 2005 के तहत ‘अप्राधिकृत विक्रय’ मानकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई होगी। हालांकि रबी-खरीफ सीजन के लिए किसानों, कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित शासकीय निर्माण कार्यों और अस्पताल, मोबाइल टावर जैसी अत्यावश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। इनके लिए अनुविभागीय अधिकारी के परीक्षण के बाद सुरक्षा मानकों के अनुरूप बिक्री की अनुमति होगी।

पैनिक खरीदारी से बचने की अपील

सचिव खाद्य ने 20 मई को सभी ऑयल कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक कर ड्राई आउट होने वाले पंपों को तत्काल स्टॉक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सरकार ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों से प्रभावित होकर पैनिक खरीदारी या संग्रहण न करें। राज्य में ईंधन की आपूर्ति सुगम बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में क्या होगा असर?

छत्तीसगढ़ जैसे बड़े और कृषि प्रधान राज्य में ईंधन की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर हर घर तक पहुंचेगा। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे शहरों में रोजाना वाहन से सफर करने वाले लोगों का मासिक बजट बढ़ जाएगा। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, कैब और ऑटो चालक, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें

गरियाबंद में पेट्रोल नहीं मिला तो ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक लादकर पहुंचा युवक, देसी जुगाड़ का VIDEO वायरल
Published on:
23 May 2026 12:53 pm
Also Read
View All