रायपुर

विदेश यात्रा के मामले में मोदी को भी मात देने की तैयारी में हैं प्रदेश के IAS अधिकारी, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

भूपेश बघेल ने जो जानकारी सदन को दी उसके अनुसार, पिछले चार सालों में ( 2015-19) छत्तीसगढ़ के 63 आईएएस अफसरों ने 129 बार विदेश यात्रा की। हैरानी की बात ये है कि इन अधिकारियों ने एक ही देश के कई चक्कर लगाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2019, 7:08 PM IST
ias_in_dubai.jpg

रायपुर. विधानसभा से शीत सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारियों द्वारा सरकारी पैसे से विदेश यात्रा का विवरण मांगा। उनके सवाल का जवाब देते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो जानकारी साझा की उससे सबके होश उड़ गए।

भूपेश बघेल ने जो जानकारी सदन को दी उसके अनुसार, पिछले चार सालों में ( 2015-19) छत्तीसगढ़ के 63 आईएएस अफसरों ने 129 बार विदेश यात्रा की। हैरानी की बात ये है कि इन अधिकारियों ने एक ही देश के कई चक्कर लगाए हैं। इन्होने बैंकाक फ्रांस, नीदरलैंड, यूएई, अमेरिका, जापान, कोरिया जैसे देशों के हवाई सफर का खूब लुत्फ़ उठाया है।

इन अधिकारियों का पसंदीदा देश दुबई रहा। इस देश की यात्रा जहां आधा दर्जन अफसरों ने 30 बार किया। प्रिंसिपल सिकरेट्री स्तर की आईएएस ऋचा शर्मा ने अकेले ही 19 बार दुबई की सैर की, जबकि पांच बार दुबई के पास ही संयुक्त अरब अमीरात यानि यूएई भी गयी। ऋच्रा शर्मा के दुबई दौरे के आंकड़े को देखें तो 2016, 2017 और 2018 के सालों में वो लगभग हर महीने दुबई गईं।

आईएएस ऋचा शर्मा 2016 में जहां 8 बार विदेश गईं, तो वहीं 2017 में 7 और 2018 में दो बार दुबई और 3 बार संयुक्त अरब अमीरात गईं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखित जवाब में बताया है कि 2015-19 के बीच अलग-अलग सालों में 63 आईएएस अफसरों ने 129 बार विदेश दौरा किया। उनमें कई अधिकारियों ने बार-बार विदेश जाने की अनुमति ली।

Published on: