31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक बजने लगा सायरन तो पुलिस वालों ने ATM की कर दी घेराबंदी, चेक किया तो नहीं रोक पाए अपनी हंसी

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ATM को चारो से घेर लिया। बड़ी वारदात होने की आशंका के चलते गश्त कर रही महिला अधिकारी को सूचना दे गई। सम्बंधित बैंक मैनेजर को भी मौके पर बुला लिया गया। जब सब पहुंच गए तो मैनेजर व टीआई ने शटर का लॉक खोला और अंदर गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 1 Dec 2019, 4:15 PM IST

atm.jpg

भिलाई.ATM को लेकर हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। चाहे वो ATM के जरिये ऑनलाइन फ्रॉड हो, मशीन के साथ छेड़-छाड़ हो या फिर पूरी की पूरी मशीन ही चोरी कर ले जाने की घटना हो। इसके कारण सभी बैंक अतिरिक्त सतकर्ता बरत रहे हैं और अपनी सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत करने में लगे हुए हैं।

घर के मंदिर में दीया जलाकर बैंक गई,वापस लौट तो सब कुछ हो गया था ख़ाक

पुलिस विभाग भी अब ऐसे मामलों में सतर्कता बरत रही है ताकि लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने से बचाया जा सके। जिले के रिसाली कृष्णा टॉकिज रोड इलाके में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली। जब वहां स्थित ATM से अचानक सायरन बजने लगा तो पुलिस वालों के होश उड़ गए।

पढ़ाने से पहले अब 5 चरणों में प्रशिक्षण देकर शिक्षकों की परीक्षा लेगा राज्य सरकार

तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ATM को चारो से घेर लिया। बड़ी वारदात होने की आशंका के चलते गश्त कर रही महिला अधिकारी को सूचना दे गई। सम्बंधित बैंक मैनेजर को भी मौके पर बुला लिया गया। जब सब पहुंच गए तो मैनेजर व टीआई ने शटर का लॉक खोला और अंदर गए।

दो भाई अपनी मां के साथ मिलकर हड़पने की फ़िराक में थे बहन की जायदाद, बेटी दर्ज कराया FIR

जांच में अंदर कोई नहीं मिला। पुलिस वालों ने जब बारीकी से जांच की तो पता चला की जिस वजह से इतना बखेड़ा खड़ा हुआ वो बदमाश कोई इंसान नहीं बल्कि चूहा था। दरअसल मशीन में लगे सेंसर में एक चूहा फंस गया था। जिसकी वजह से मशीन का अलार्म एक्टिवेट हो गया था। एएसपी प्रज्ञा मेश्राम समेत पूरी पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें: जरूरतमंद को मिलने से पहले ही बीमार हो गयी दवाएं, जानिये क्या है पूरा मामला