रायपुर

मॉल की छत पर क्रिकेट मैदान देखकर चकित रह गए कपिल देव

Kapil Dev In Raipur: पूर्व भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने भारत में क्रिकेट की उभरती प्रतिभाओं की जमकर तरीफ की।
3 min read
Jun 21, 2023
मॉल की छत पर क्रिकेट मैदान देखकर चकित रह गए कपिल देव
मॉल की छत पर क्रिकेट मैदान देखकर चकित रह गए कपिल देव

रायपुर . पूर्व भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने भारत में क्रिकेट की उभरती प्रतिभाओं की जमकर तरीफ की। मंगलवार को एक शापिंग मॉल के उद्घाटन पर रायपुर आए लीजेंड क्रिकेट कपिल देव मॉल की छत पर बने सिंथेटिक क्रिकेट टर्फ मैदान को देखकर चकित रह गए। उन्होंने कहा कि वे मॉल की छत में पहली बार मैदान देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे शहरों में मैदान बनने से ही भारत में क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है।

अब क्रिकेट खेलता नहीं, एंजॉय करता हूं

1983 विश्व विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने कहा कि वे अब क्रिकेट खेलते नहीं, देखते हैं और एंजॉय करता हूं। उन्होंने बताया कि वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान इंग्लैंड में थे, वहां भारतीय खिलाड़ियों को कुछ टिप्स भी दिए। इसके अलावा जब भी इंडियन टीम मैच खेलती है तो उसका मैच वे टीवी पर जरुर देखते हैं।

भारत में क्रिकेट प्रतिभाओं की भरमार

कपिल देव ने कहा, भारत में क्रिकेट प्रतिभाओं की भरमार है। वर्तमान समय में युवा जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं। आने वाला समय युवाओं का ही है। भारत के लिए खेलना गौरव की बात है। उन्होंने भारत में क्रिकेट की उभरती प्रतिभाओं की जमकर तरीफ की। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा है तभी वे ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं और जीत रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में तेजी से निकल रहीं प्रतिभाएं: पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी क्रिकेट काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। रायपुर में काफी अच्छी मैदान है। प्रतियोगिताएं हो रही हैं। वे रायपुरवासियों से मिले प्यार से मदनलाल काफी खुश दिखे।

विवादित सवालों से टाल गए दिग्गज क्रिकेटर

कपिल देव क्रिकेट संबंधित अधिकतर सवालों के जवाब देने से बचते रहे। चाहे वह विश्‍व चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम की हार हो, पहलवानो का धरना प्रदर्शन या ICC वनडे विश्‍व कप के सवाल हों। उन्होंने कहा कि यहाँ क्रिकेट के संबंध में चर्चा नहीं करूँगा। उन्होंने बताया बताया कि इससे पहले भी कई बार छत्तीसगढ़ आ चूका हूँ, यहाँ के लोगों से हमेशा प्यार मिला

भारतीय टीम काफी अच्छी, तभी दो बार फाइनल में पहुंची : मदनलाल

कपिल देव के साथ रायपुर आए उनके साथी पूर्व क्रिकेटर मदनलाल ने भारतीय टीम की प्रसंशा की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय टीम काफी अच्छी है। तभी दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। हार-जीत लगी रहती है। हालांकि वे भी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की संभावनाओं के सवाल को टाल गए।

छत्तीसगढ़ में तेजी से निकल रही प्रतिभाएं

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी क्रिकेट में काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां भी कई प्रतिभावान खिलाडी आगे बढ़ रहे है। रायपुर में काफी अच्छी मैदान है। प्रतियोगिताएं हो रही है। वे रायपुर वासियों से मिले प्यार से मदनलाल काफी खुश दिखे।

Updated on:
21 Jun 2023 06:36 pm
Published on:
21 Jun 2023 04:53 pm
Also Read
View All
स्टाइपेंड बढ़ाओ! रायपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन, 30 हजार रुपए प्रतिमाह की मांग

Independence Day 2026: 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट! 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी

World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया