रायपुर

Guest Editor: और प्रियंका पहली बार में ही बन गई वर्ल्ड चैंपियन

Sunday Women Guest Editor: सोच- सफलता तभी मिलती है, जब आप लोगों की परवाह किए बिना ही लक्ष्य पर फोकस करते हैं...
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 6:45 PM IST
Guest Editor

Guest Editor:लड़की होने के कारण शुरू से ही परिवार से यह सुनने मिला कि लड़की को खेल सिखा कर क्या करोगे, लेकिन किस्मत और मेहनत ने आज उस लड़की को थाई बाक्सिंग का इंटरनेशनल खिलाड़ी बना दिया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंगानगर में रहने वाली 21 साल की प्रियंका साहू ने हाल ही में गोवा में हुई तृतीय विश्व थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहली ही बार में म्यूजिक सोलो इवेंट में फर्स्ट प्राइज जीता और विश्व चैंपियन बनी।

मां करती है मजदूरी: बेहद गरीब परिवार से आने वाली प्रियंका साहू 3 बहने हैं। बड़ी बहन टिकेश्वरी म्यूथाई की नेशनल कोच है, मंझली बहन क्रिकेट खेलती है। पिता नहीं है, मां ने ही तीनों बहनों को इस काबिल बनाया कि वे आज खुद पर गर्व करती है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, लेकिन खेल को कभी नहीं रोका।

लोगों के भ्रम को तोड़ा: प्रियंका कहती हैं कि बचपन से यह सुनने मिलता था कि लड़की हो, खेल कर क्या करोगी, घर का काम सीखो। लेकिन हम तीनों बहनों ने लोगों के इस भ्रम को तोड़ा और आगे बढ़ीं। खेलने के लिए हम खुद भी काम करती हैं, जिससे हम हमारे खेल का खर्चा निकाल लेती हैं।

लड़कों को जवाब देने मार्शल आर्ट्स: प्रियंका कहती हैं कि जब हम छोटे थे तो लड़के परेशान करते थे। उनको जवाब देने के लिय ही मैंने मार्शल आर्ट्स को सिखा। जब इसे सीखने लगी तो खेल के प्रति मेरी रुचि बढ़ी। गुजराती स्कूल के टीचर, स्कूल समिति के अध्यक्ष और कोच अनीस मेमन का सहयोग और मार्गदर्शन मिला तो मेरा खेल आगे बढ़ा।

कई मेडल जीते: प्रियंका ने कई राष्ट्रीय और और एक अंतरराष्ट्रीय मेडल जीते हैं। बहन को अपनी प्रेरणा मानने वाली प्रियंका कहती हैं कि हमारे मामा ने हम बहनों को इतना सहयोग किया कि हम आज खेल रहे हैं। मामा का सहयोग हमें हौसला देता है।

संदेश: लड़कियों को हर मिथक को तोड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि खेल से हमारा व्यक्तित्व निखरता है, आत्मविश्वास बढ़ता है। परिवार का सहयोग मिले तो आगे बढ़ने में मदद मिलती है।