रायपुर

Chhattisgarh News: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे शुभारंभ, 1000 लोग विशेष ट्रेन पहुंचेंगे गुजरात

Chhattisgarh Religious Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1000 श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन से गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। यात्रा में पद्म पुरस्कार से सम्मानित कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।

less than 1 minute read
Jun 22, 2026
Chhattisgarh Somnath Yatra 2026
छत्तीसगढ़ के 1000 श्रद्धालु रवाना होंगे सोमनाथ धाम (Photo Patrika)

Chhattisgarh Somnath Yatra 2026: भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा 22 से 26 जून 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। यात्रा का शुभारंभ 22 जून को सुबह 9 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे और पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। रायपुर के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और महापौर सहित कई नागरिक समारोह में शामिल होंगे।

अपडेट जारी है।

Updated on:
22 Jun 2026 08:39 am
Published on:
22 Jun 2026 08:37 am