रायपुर

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, ठंड में हुई बढ़ोत्तरी, 72 घंटे में बारिश की संभावना

- राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा- प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 10 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज

2 min read
Nov 22, 2020
Cold waves

रायपुर. राजधानी सहित प्रदेश में शनिवार की रात से मौसम में फिर से अचानक परिवर्तन हो गया है। न्यूनतम तापमानों में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आई है। इससे रात में ठंड बढ़ गई है। शनिवार की रात तो ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस होने लगी थी। रविवार की सुबह नौ बजे तक ठंड का अहसास रहा। दोपहर में धूप हल्की से चुभने लगी थी। शाम होते फिर से ठंड पड़ने लगी। राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा, जबकि प्रदेश में सबसे कम तापमान पेंड्रारोड में 10 डिग्री दर्ज किया गया।

इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग प्रदेश में उत्तर दिशा से शुष्क और ठंडा हवा आने के कारण आने के कारण न्यूनतम तापमान में तक 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। यह सिलसिला अभी 24 नवंबर तक रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 22 नवंबर के बाद विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। परंतु अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना बनी रहेगी। प्रदेश में 24 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

25 नवंबर से फिर बदेलगा मौसम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार 25 नवंबर से हवा की दिशा दक्षिण पूर्व होने के कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में दक्षिण पूर्व से बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा के कारण बादल आने और साथ ही बस्तर संभाग या उससे लगे हुए जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 26 नवंबर को प्रदेश के मध्य और दक्षिण क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश के सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 27 नवंबर को प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। चूंकि 25 नवंबर से प्रदेश में नवी युक्त गर्म हवा प्रदेश प्रवेश करने की संभावना है, इसलिए न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में सार्थक वृद्धि होने की संभावना है।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
रायपुर- 16.6
माना - 15.2
बिलासपुर- 13.4
पेंड्रारोड- 10.0
अंबिकापुर- 10.2
जगदलपुर- 18.9
दुर्ग- 14.2
राजनांदगांव- 14.8

Published on:
22 Nov 2020 07:28 pm
Also Read
View All